शेख हसीना को भारत से प्रत्यर्पित करने के लिए ज़रूरी कदम उठाएगा बांग्लादेश
बांग्लादेश के इंटरनैशनल क्राइम ट्रिब्यूनल के नवनियुक्त मुख्य वकील मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत से प्रत्यर्पित करने के लिए ज़रूरी कदम उठाएगी। बकौल इस्लाम, शेख हसीना के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व वाले जन आंदोलन के दौरान हुईं सामूहिक हत्याओं के आरोप पर मुकदमा चलाया जाएगा।