शेख हसीना को भारत से वापस लाने के लिए इंटरपोल की लेंगे मदद: बांग्लादेश की सरकार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा है कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और अन्य 'भगोड़ों' को भारत से वापस लाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगेगी। सरकार के मुताबिक, देश में हुई हिंसा में कम-से-कम 753 लोग मारे गए और हज़ारों लोग घायल हुए। शेख हसीना के खिलाफ नरसंहार के 60 से ज़्यादा केस दर्ज किए गए हैं।