शेख हसीना को वापस भेजें: भारत को लिखे राजनयिक पत्र में बांग्लादेश
बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने भारत सरकार को राजनयिक पत्र लिखकर अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की है। अंतरिम सरकार ने कहा है कि हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में कई मामलों में केस दर्ज हैं। गौरतलब है कि अगस्त में बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हसीना भारत आ गई थीं।