शेख हसीना के शरण मांगने की चर्चाओं के बीच जयशंकर ने यूके के विदेश मंत्री से की बातचीत
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के यूके में शरण मांगने की चर्चाओं के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूके के विदेश मंत्री डेविड लैमी से बातचीत की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, "दोनों नेताओं ने बांग्लादेश और पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा की है।" शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं।