शेख हसीना ने उन्हें बांग्लादेश के PM पद से हटाने में अमेरिका की भूमिका होने का किया दावा
'इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाने में अमेरिका की भूमिका होने का दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना ने देश छोड़ने को लेकर कहा, "अगर मैं देश में रहती तो और अधिक लोगों की जानें जातीं और अधिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जाता।"