शेख हसीना ने ऐन मौके पर भारत आने की इजाज़त मांगी थी: सरकार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में बताया है कि बांग्लादेश में हिंसा के बीच प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद शेख हसीना ने ऐन मौके पर भारत आने की अनुमति मांगी थी। जयशंकर के अनुसार, इसके बाद बांग्लादेश प्रशासन ने भारत से उड़ान की अनुमति मांगी थी। बकौल जयशंकर, सरकार पड़ोसी देश बांग्लादेश में भारतीय समुदाय के संपर्क में है।