शेख हसीना ने पीएम मोदी को बांग्लादेश आने का दिया न्योता, कहा- दोस्ती और मज़बूत हो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। शेख हसीना ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश आने के लिए आमंत्रित करती हूं ताकि हम...दोनों देशों के बीच दोस्ताना रिश्तों को और मज़बूत कर सकें।" गौरतलब है, शेख हसीना बीते 15 दिनों में दूसरी बार भारत आई हैं।