शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ने के बाद जारी किया पहला बयान, कहा- देश में शहीदों का हुआ अपमान
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ने के बाद पहला बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "मेरी संवेदनाएं मेरे जैसे उन लोगों के साथ हैं...जो प्रियजन को खोने के दर्द से जूझ रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "देश में...बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान और लाखों शहीदों के बलिदान का अपमान किया गया। मैं देशवासियों से न्याय चाहती हूं।"