शेख हसीना ने हिंडन एयरबेस पर की ₹30,000 की शॉपिंग: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गाज़ियाबाद (यूपी) के हिंडन एयरबेस पर बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से ₹30,000 की शॉपिंग की है। बकौल रिपोर्ट्स, शेख हसीना ने अपने व अपनी बहन के लिए कपड़ों और अन्य सामान की खरीदारी की है। हिंसा के बीच बांग्लादेश छोड़ चुकीं शेख हसीना फिलहाल हिंडन एयरबेस पर सेफ हाउस में हैं।