रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ने वालीं शेख हसीना भारत के रास्ते लंदन जा सकती हैं। इससे पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उन्होंने अगरतला (त्रिपुरा) में लैंड किया। गौरतलब है, बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के बीच हज़ारों प्रदर्शनकारी ढाका में पीएम के आधिकारिक आवास में घुस गए।