शिखर धवन ने की रिलेशनशिप की पुष्टि, तस्वीर शेयर कर लिखा- माय लव
पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और सोफी शाइन ने गुरुवार को अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी। शिखर ने इंस्टाग्राम पर सोफी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "माय लव।" आयरलैंड में पैदा हुईं सोफी प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। दोनों को 2024 के अंत में पहली बार एकसाथ देखा गया था और उसके बाद से कई मौकों पर एकसाथ नज़र आए हैं।