शिखर धवन ने दी टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी; बोले- नहीं खेल रहा, फिर भी नाम
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने वर्ल्ड T20 कॉन्टिनेंट कप के आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। उनका आरोप है कि आयोजकों ने बिना अनुमति उनका नाम प्रतिभागी के रूप में इस्तेमाल किया। धवन ने स्पष्ट किया कि वे इस लीग में नहीं खेलेंगे और फैंस से अनअधिकृत खबरों पर भरोसा न करने की अपील की।