शौच के लिए जा रहे बच्चे को ओडिशा में जबरन पिलाई गई बियर, वीडियो आया सामने
ओडिशा के जगतसिंहपुर में दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़के को जबरन बियर पिलाए जाने का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, लड़का अपने गांव के पास खेत में शौच के लिए गया था और इस दौरान उसके पास आए आरोपी उसे अपने साथ एक सुनसान घर में लेकर गए थे। लड़के के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है।