शौचालय में चूमने व गले लगने की सज़ा, इंडोनेशिया में 2 पुरुषों को मारे गए 80 कोड़े
इंडोनेशिया में मंगलवार को 20 व 21 वर्षीय दो पुरुषों को सार्वजनिक तौर पर 80 कोड़े मारे गए। दरअसल, एक पार्क के सार्वजनिक शौचालय में दोनों पुरुष एक-दूसरे को गले लगाते और चूमते हुए पाए गए थे जिसके बाद शरिया कोर्ट ने उन्हें यह सज़ा सुनाई थी। कोर्ट ने दोनों को इस्लामी कानून का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया।