शेज़वान चटनी को लेकर टाटा ग्रुप और डाबर के बीच क्या है विवाद?
टाटा ग्रुप की स्वामित्व वाली कैपिटल फूड्स और डाबर इंडिया के बीच शेज़वान चटनी को लेकर मामला दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंच गया है। कैपिटल फूड्स ने कहा कि चिंग्स शेज़वान चटनी का सीधा संबंध शेज़वान चटनी से है और डाबर अपने ब्रैंड में इसका नाम इस्तेमाल कर रहा है। कैपिटल फूड्स ने इसे बौद्धिक संपदा अधिकार का उल्लंघन बताया है।