शूटिंग के कारण कई दिनों तक घर न आने पर मां शर्मिला टैगोर से नाराज़ रहते थे सैफ: सोहा अली
ऐक्ट्रेस सोहा अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि जब उनकी मां शर्मिला टैगोर शूटिंग के कारण हफ्तों तक घर नहीं आती थीं तो उनके भाई सैफ अली खान मां से नाराज़ हो जाते थे। उन्होंने कहा, "जब भी मां घर आतीं तो सैफ के पास जाकर सो जातीं लेकिन सैफ बोलते कि मुझे आपकी ज़रूरत नहीं है।"