शूटिंग के दौरान नागार्जुन ने मारे थे 14 थप्पड़, चेहरे पर पड़ गए थे निशान: ईशा कोपिकर
अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने फिल्म 'चंद्रलेखा' को लेकर बताया है कि शूटिंग के दौरान वह एक सीन को इतना रियल चाहती थीं कि उन्होंने नागार्जुन से सच में थप्पड़ मारने को कहा था। उन्होंने बताया कि सही एंगर एक्सप्रेशन नहीं पकड़ पाने के कारण कई रीटेक हुए। उन्होंने कहा, "14 थप्पड़ खा चुकी थी...चेहरे पर निशान पड़ गए थे।"