शूटर अवनी लेखरा ने रचा इतिहास, पैरालंपिक्स में 2 गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतीय शूटर अवनी लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक्स-2024 में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अवनी ने 249.7 के स्कोर के साथ पैरालंपिक्स रिकॉर्ड बनाया और वह 2 पैरालंपिक्स गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। इसी इवेंट में भारतीय शूटर मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता है।

Load More