शूटर मनु भाकर का ओलंपिक मेडल पकड़ने को लेकर अभिनेता जॉन अब्राहम की हुई आलोचना
अभिनेता जॉन अब्राहम ने पेरिस ओलंपिक्स में दो कांस्य पदक जीतने वालीं शूटर मनु भाकर के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में मनु का मेडल पकड़े दिखे जॉन की आलोचना करते हुए एक यूज़र ने कहा, "आपको...मनु का जीता हुआ मेडल नहीं पकड़ना चाहिए।" एक अन्य ने कहा, "किसी को भी...पदक छूने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।"