शूटर्स से बचकर भागते हुए मकान में घुसा शख्स, 6 गोलियां मारी गईं; सामने आया सनसनीखेज़ वीडियो
ग्रेटर नोएडा के जेवर में फिल्मी स्टाइल में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का वीडियो सामने आया है। शख्स शूटर्स से बचकर भागते हुए एक मकान में घुसा जिसके बाद हमलावरों ने एक के बाद एक उसे 6 गोलियां मार दीं। यह पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।