बिना हाथों वालीं शीतल देवी ने एशियाई पैरा गेम्स में तोड़ा 7 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारतीय पैरा आर्चर शीतल देवी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिला कंपाउंड एलिमिनेशन राउंड में 149 अंक बनाकर जेसिका स्ट्रैटन का 7 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिना हाथों के जन्मी 19 वर्षीय शीतल पैरों, कंधे और जबड़े से तीर चलाती हैं। इससे एक दिन पहले उन्होंने क्वॉलिफिकेशन राउंड में भी विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी।