शादी के 12वें दिन यूपी में दहेज के लिए की गई दुल्हन की हत्या
आगरा (यूपी) में शादी के 12वें दिन कथित तौर पर दहेज के लिए दुल्हन की हत्या कर दी गई है। दुल्हन की बहन ने बताया, "जब हम एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां शव शॉल में लिपटा हुआ था...शरीर पर केवल खून से सना पेटीकोट था।" एसीपी सैयद अरीब अहमद ने कहा, "यह अननैचुरल डेथ लग रही है...जांच जारी है।"