शादी के 20 दिन बाद यूपी में थाने पहुंचा दूल्हा, कहा- 'लड़की बताकर किन्नर से करा दी गई मेरी शादी'
देवबंद (यूपी) में सोमवार को एक दूल्हे ने थाने पहुंचकर दुल्हन पक्ष पर आरोप लगाया कि लड़की बताकर उसकी शादी किन्नर से करा दी गई जबकि वधू पक्ष उसे लड़की बता रहे थे। शादी 20 दिन पहले हुई थी और वर पक्ष ने वधू को किन्नर बताकर घर भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक, लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।