शादी के 24 साल बाद पत्नी से अलग हुए 'ब्रेकिंग बैड' के अभिनेता डीन नॉरिस
'ब्रेकिंग बैड' के लिए मशहूर अभिनेता डीन नॉरिस दो दशक से ज़्यादा की शादी के बाद अपनी पत्नी ब्रिजेट से चुपचाप अलग हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिजेट ने फरवरी 2025 में तलाक के लिए अर्ज़ी दी जिसमें उन्होंने आपसी मतभेदों का हवाला दिया है। 2001 में शादी करने वाले इस जोड़े के 5 बच्चे हैं।