शादी के अगले दिन तेज़ाब डालकर बेटी की हत्या के दोषी पिता समेत 5 को यूपी में हुई उम्रकैद
बरेली (यूपी) की एक अदालत ने शादी के अगले दिन बेटी की हत्या करने के दोषी उसके पिता समेत 5-लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई और ₹40,000-₹40,000 का जुर्माना लगाया है। बकौल पुलिस, पिता ने 2023 में बेटी की मर्ज़ी के खिलाफ उसकी शादी की थी और अगले दिन ससुराल में झगड़ा करने पर बेटी पर तेज़ाब डाल दिया था।