शादी के जोड़े में राधिका मर्चेंट की पहली तस्वीरें आईं सामने
अनंत अंबानी की दुल्हन राधिका मर्चेंट की शादी के जोड़े में पहली तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने अबू जानी संदीप खोसला का घाघरा पहना जो गुजराती दुल्हनों द्वारा पहनी जाने वाली लाल व सफेद रंग की पारंपरिक साड़ी 'पानेतर' से प्रेरित है। उनके घाघरे में डिटैच होने वाला ट्रेल और दो दुपट्टे हैं जिनमें सिर वाला दुपट्टा 5-मीटर लंबा है।