शादी की नीयत से साली को घर से भगाने वाले बिहार के शख्स को कोर्ट ने 25 पौधे लगाने का दिया आदेश
भागलपुर (बिहार) की एक अदालत ने शादी की नीयत से अपनी साली को घर से भगाने वाले एक शख्स को 25 पौधे लगाने का आदेश दिया है जिसके बाद उसकी सज़ा तय की जाएगी। शख्स के ससुर ने उसपर 2007 में दूसरी बेटी को भगाने और ₹15,000 चुराने का आरोप लगाया था। मामले में अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।