शादी के बीच मंडप में शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग करते दूल्हे का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा शादी के बीच मंडप पर शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में दूल्हा हाथ में फोन लेकर ट्रेडिंग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया है, "ट्रेडिंग नहीं रुकनी चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "शादी का खर्चा कवर हो गया।"