शादी के बाद अंगूठी ढूंढने की रस्म के दौरान छीना-झपटी करने लगे दूल्हा-दुल्हन, वायरल हुआ वीडियो
शादी के बाद दूध में अंगूठी ढूंढने की रस्म के दौरान छीना-झपटी करते एक दूल्हा और दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है। दुल्हन अंगूठी ढूंढने के लिए दूल्हे का एक हाथ पकड़ लेती है और काफी आक्रामक तरीके से अंगूठी ढूंढने लगती है। वीडियो पर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "लड़की ने बचपन से इस पल का इंतज़ार किया।"