शादी के बाद अच्छे-अच्छे शांत हो जाते हैं: 'राघव चड्ढा शांत क्यों हो गए?' सवाल पर सौरभ
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में 'राघव चड्ढा इतने शांत क्यों हो गए?' सवाल पर कहा है, "शादी-वादी हुई है...शादी के बाद अच्छे-अच्छे शांत हो जाते हैं।" फिर इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार ने कहा, "राजनीति की बात हो रही है...परिणीति की बात नहीं हो रही है।" 'आप' सांसद चड्ढा ने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी की थी।