बीएमसी महिला स्वास्थ्य जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, शादी के बाद अनियमित पीरियड्स होने के कई कारण हैं। स्ट्रेस, वज़न में उतार-चढ़ाव, जीवनशैली व डाइट में बदलाव होना, अच्छी नींद नहीं लेना और बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने के चलते पीरियड्स अनियमित होते हैं। 40 दिन से ज़्यादा तक पीरियड्स नहीं आने पर हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।