शादी के बाद कपल्स को किन कारणों से होता है डिप्रेशन?
शादी के बाद अक्सर उम्मीदें पूरी न होने और जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों के कारण कपल्स को डिप्रेशन होता है। 'वाइफीटॉक्स' की संस्थापक अंकिता कौल के मुताबिक, महिलाओं को आज़ादी की कमी, ससुरालवालों से तालमेल न बैठना, अस्पष्ट आर्थिक और भावनात्मक अपेक्षाओं का अनुभव हो सकता है। वहीं, पुरुष ज़िम्मेदारियां आ जाने या गलतफहमियों का बोझ महसूस करने लगते हैं।