शादी के बाद नागा चैतन्य व शोभिता धूलिपाला का 'रिंग गेम' खेलते वीडियो हुआ वायरल
ऐक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का शादी के बाद का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों दूध से भरे बर्तन में अंगूठी ढूंढने की रस्म निभाते नज़र आ रहे हैं और इस खेल में चैतन्य जीतते हैं। वीडियो के कमेंट में लोगों ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ की। एक यूज़र ने लिखा, "सबसे प्यारा वीडियो।"