शादी के बाद पहली बार जामनगर पहुंचीं राधिका, फूलों से किया गया स्वागत
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट शादी के बाद पहली बार मंगलवार रात जामनगर (गुजरात) पहुंचे जहां उनका ढोल-नगाड़ों और फूलों से भव्य स्वागत किया गया। दोनों एयरपोर्ट से ओपन जीप में निकले और उन्हें देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद थे। गौरतलब है, जामनगर में अनंत-राधिका की पहली प्री-वेडिंग हुई थी।