शादी के बाद पहली बार नज़र आए नागा चैतन्य और शोभिता, श्रीशैलम मंदिर के किए दर्शन
ऐक्टर नागा चैतन्य और ऐक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला शादी के दो दिन बाद पहली बार एक साथ नज़र आए जिसका वीडियो सामने आया है। धुलिपाला और चैतन्य को लेकर सुपरस्टार नागार्जुन श्रीशैलम श्री भ्रमरम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम पहुंचे। चैतन्य और धुलिपाला ने बुधवार को हैदराबाद में अक्किनेनी परिवार के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक पारंपरिक समारोह में शादी की थी।