शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका

क्रिकेटर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका चड्ढा अपनी शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए हैं। शनिवार को शादी के बंधन में बंधे कुलदीप और वंशिका, देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर दिखे। गौरतलब है, कपल की शादी उत्तराखंड के मसूरी में हुई जिसमें तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल समेत कई क्रिकेटर शामिल हुए थे।

Load More