शादी के बाद पहली बार ससुराल आए दामाद के लिए तेलंगाना में परोसे गए 101 तरह के व्यंजन
पेद्दापल्ली (तेलंगाना) में शादी के 4-दिन बाद पहली बार ससुराल आए दामाद के स्वागत में एक परिवार ने 101 तरह के व्यंजन परोसे। इस दावत में पुलीहोरा, बब्बट्टू, पायसम, वड़ा, पचड़ी और मिठाइयों समेत कई पकवान शामिल थे। लोगों के अनुसार, तेलुगु परंपरा में दामाद को भगवान के समान माना जाता है इसी भावना से यह विशेष आयोजन किया गया।