शादी के बाद सोनाक्षी धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी: उनके होने वाले ससुर इकबाल रतनसी
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले ससुर व अभिनेता ज़हीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने कहा है कि शादी के बाद सोनाक्षी धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, "दिल मिल रहे हैं और इससे धर्म का कोई लेना-देना नहीं है।" रतनसी ने कहा कि शादी हिंदू या मुस्लिम रीति-रिवाज़ों से नहीं होगी बल्कि यह एक सिविल मैरिज होगी।