शादी के लिए अमेरिका पहुंची 24 वर्षीय भारतीय युवती हुई लापता
'अरेंज मैरिज' के लिए अमेरिका पहुंची 24-वर्षीय भारतीय युवती लापता हो गई है। युवती को आखिरी बार 20 जून को भारत से न्यू जर्सी पहुंचने के बाद देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज में वह अपना फोन चेक करते हुए व किसी का इंतज़ार करते हुए देखी गई। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि वीडियो में वह परेशान नहीं लग रही थी।