शादी के लिए देखने आए लड़के वालों ने धूप में चेक किया लड़की का रंग, 'काली है' कहकर ठुकराया रिश्ता
सोशल मीडिया पर एक लड़की ने दावा किया है कि शादी के लिए उसे देखने आए लड़के वालों ने उसे धूप में खड़ा कर त्वचा के रंग की जांच की और आखिर में रिश्ता ठुकरा दिया। लड़की ने बताया, "उन्होंने ये बोलकर रिजेक्ट किया कि...लड़की काली है और हमारा बेटा गोरा है...ये घर में आई तो...पूरी जनरेशन काली हो जाएगी।"