शादी के लिए लड़की खोज रहे PhD 'दूल्हे' का मेसेज हुआ वायरल, बोला- लड़की का BMI 24 होना चाहिए
गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने पीएचडी 'दूल्हे' के वायरल मेसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें उसने लड़की को शादी के लिए अपनी मांगें बताई हैं। लड़के ने लिखा है, "लड़की सुंदर, सुशील और स्मार्ट होनी चाहिए...खाना पकाना...कपड़े साफ करना आना चाहिए...बीएमआई 24 होना चाहिए। शादी के बाद 7 साल तक शायद नौकरी न कर पाए क्योंकि बच्चा पैदा करना होगा।"