शादी के समय नाबालिग थी मोनालिसा, NCST की जांच में हुआ खुलासा; फरमान पर FIR दर्ज
रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की जांच में पता चला है कि महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है। महेश्वर (एमपी) अस्पताल व अन्य सरकारी रिकॉर्ड से पता चला है कि शादी के दौरान उसकी उम्र 16-साल 2-दिन थी। मोनालिसा के पिता की शिकायत पर उसके पति फरमान खान पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है।