शादी बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए: पत्नी से अलग होने को लेकर रैपर बादशाह
रैपर बादशाह ने एक इंटरव्यू में पत्नी जैस्मिन मसीह से शादी टूटने की वजहों पर चर्चा करते हुए कहा है कि शादी बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए। उन्होेंने बताया, "हमारी शादी में 'कल्चरल डिफरेंस' थे। वह लंदन में पली-बढ़ी थीं इसलिए यहां (भारत) एडजस्ट नहीं कर पाईं।" उन्होंने कहा, "मां-बाप ने कहा था कि दिक्कतें होंगी और वैसा ही हुआ।"