शादी में गई 5 वर्षीय बच्ची का बिहार में किया गया रेप, बोली- मेरे साथ गंदा काम किया गया
सासाराम (बिहार) में शादी समारोह में गई 5 वर्षीय बच्ची का रेप किया गया है। बच्ची बारात देखने के लिए बाहर निकली थी और फिर लापता होने के 1 घंटे बाद वह अपने पुराने मकान के पास रोती हुई मिली थी। बच्ची ने परिवार को बताया, "मेरे साथ गलत काम किया गया है...मुझे नहीं पता कि वह आदमी कौन था।"