शादी में नहीं बुलाया तो चाचा ने भतीजे के घर के गेट पर कर दी वेल्डिंग, वायरल हुआ वीडियो
जालौन (यूपी) में अज़हर नामक व्यक्ति ने शादी में नहीं बुलाए जाने से नाराज़ होकर भतीजे के घर के गेट को वेल्डिंग कर सील कर दिया और ताला भी जड़ दिया। घटना का वीडियो ऑनलाइन वायरल है। चाचा की इस हरकत के बाद विदा होकर आए दूल्हा-दुल्हन 2-घंटे तक घर के बाहर बैठे रहे और फिर पुलिस ने दरवाज़ा खुलवाया।