शादी में पनीर के व्यंजन खाने के बाद यूपी में 181 बारातियों की बिगड़ी तबीयत
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में एक शादी समारोह में पनीर से बने व्यंजन खाने के बाद 181 बारातियों की तबीयत खराब हो गई। सीएमओ के मुताबिक, 18 लोगों की टीम बीमार बारातियों के इलाज के लिए भेजी गई थी और अस्पताल में 21 मरीज़ भर्ती हुए थे। अनुमान लगाया जा रहा कि शादी में मिलावटी पनीर की सप्लाई की गई थी।