शादी में रसमलाई खाने से राजस्थान में बच्चों समेत 105 लोगों को हुई फूड पॉइज़निंग
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ में एक शादी समरोह में रसमलाई खाने से बच्चों समेत करीब 105 लोगों को फूड पॉइज़निंग हो गई है। लोगों को रसमलाई खाने के बाद उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी और हालत खराब होने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी के अनुसार, सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।