शादी व पूजा-पाठ में बिहार की महिलाएं क्यों लगाती हैं भखरा सिंदूर?
बिहार-झारखंड में शादी व पूजा-पाठ के दौरान महिलाएं भखरा (नारंगी) सिंदूर लगाती हैं। एक ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, भखरा सिंदूर में कैमिकल नहीं होता है इसलिए यह उत्तम है। बकौल एक्सपर्ट, सिंदूरदान अक्सर सुबह में होता है इसलिए नारंगी सिंदूर की तुलना सूर्योदय से की गई है और इस सिंदूर को दुल्हन के जीवन में नई सुबह का प्रतीक मानते हैं।