शादी से 1 दिन पहले रद्द हुईं MP के वायु सैनिक की छुट्टियां, शादी के तुरंत बाद हुए रवाना

राजगढ़ (एमपी) निवासी वायु सैनिक मोहित राठौर अपनी शादी के लिए 15-दिनों की छुट्टी पर थे लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनज़र उनकी छुट्टियां शादी से 1 दिन पहले रद्द कर दी गईं। मोहित ने जब बताया कि शादी गुरुवार को है तब उन्हें शनिवार तक की मोहलत मिली और शादी के बाद वह कार्यस्थल के लिए रवाना हुए।

Load More