शादी से इनकार करने पर श्रीलंका में स्कूल जा रही लड़की का फुफेरे भाई ने किया अपहरण
श्रीलंका में स्कूल जा रही एक लड़की का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पुलिस ने बताया कि अपहरण करने वाला मुख्य संदिग्ध लड़की के पिता की बहन का बेटा है। जांच में पता चला है कि लड़की के पिता ने बेटी की उससे शादी की सहमति दी थी लेकिन बाद में इनकार कर दिया।